दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा प्रेमिका को लेकर फरार,

Advertisement

6/recent/ticker-posts

दुल्हन करती रही इंतजार, दूल्हा प्रेमिका को लेकर फरार,

 




अजब गजब 

यूपी के कानपुर से एक चौंकाने वाली घटना प्रकाश आई है। मंगलवार को गेस्ट हाउस में शादी की तैयारियां चल रहीं थींं। घर पर मंडप के नीचे रस्में अदा की जा रहीं थीं। पूरा घर रिश्तेदारों से भरा था। 





इसी दौरान लड़की वालों को पता चला कि दूल्हा प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। यह सुनते ही दुल्हन के पिता बेहोश हो गए। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। शादी वाले घर में सन्नाटा पसर गया। पीड़ित परिवार ने लड़के वालों पर दहेज की अतिरिक्त मांग का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।



हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से पढ़ाई के दौरान टीचर शिवम दीक्षित से प्रेम संबंध हो गए थे। छात्रा के प्रेम संबंधों की जानकारी परिजनों को हुई। युवती ने परिजनों से टीचर शिवम से शादी करने की इच्छा जताई।



 इसके बाद युवती के परिजन शिवम दीक्षित के घर पहुंचकर, बेटी का रिश्ता तय कर दिया। शादी से पहले इंगेजमेंट की रस्म अदा की गई। वहीं, शादी की तारीख 23 अप्रैल की थी। लड़की वाले शादी की तैयारियों में जुट गए।


दूसरी प्रेमिका को लेकर हुआ फरार

मंगलवार को बारात आनी थी, घर और गेस्ट हाउस में बारातियों के स्वागत की तैयारियां चल रहीं थीं। उन्होंने अपनी क्षमता के अनुसार दहेज में देने के लिए बाइक, गृहस्थी का समान, फ्रीज, वाशिंग मशीन लाए थे। दुल्हन को पता चला कि दूल्हा अपनी दूसरी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। यह बात उसने अपने परिजनों को बताई, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन के पिता और भाई शिवम के घर पहुंचे, तो वहां पर ताला लगा हुआ था।दुल्हन के पिता ने शिवम दीक्षित और उनके पिता के खिलाफ हनुमंत विहार थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मंगलवार सुबह मनोज दीक्षित बेटे शिवम के साथ घर आए। उन्होंने कहा कि बेटी की शादी करना चाहते हो, तो 5 लाख रुपए और वेगनआर कार की व्यवस्था कर लो। जब उन्होंने अतिरिक्त दहेज देने में असमर्थता जताई, तो शादी से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी उदय प्रताप का कहना है कि लड़की पक्ष की तरफ से तहरीर आई है। दोनों पक्षों को शाम के वक्त थाने में बुलाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ