कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने सभी 12 राशियों का राशिफल, horoscope today

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने सभी 12 राशियों का राशिफल, horoscope today





10-02-2023  कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने सभी 12 राशियों का राशिफल, horoscope today 


मेष ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में संघर्ष संभव। निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। किसी बड़े आयोजन हेतु समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। आलस्य का त्याग करें। ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 2

# आपके लिए उपाय =>  किसी का जूठा न खाएं।



वृष  ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

कुछ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। कुछ नई व्यस्तताएं सामने आएंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। रोजगार क्षेत्र में लाभ होगा। ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 8

# आपके लिए उपाय =>  बंगाली मिठाई खाएं और दूसरों को खिलाएं।#


मिथुन ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वभाविक हैं। किसी नये कार्य हेतु मन केंद्रित होगा।  निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। जरूरी कार्य में आलस्य न करें। ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  गणेश मंदिर में गुड़-धनिया चढ़ाएं।



कर्क ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होने की संभावना है। आकस्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। राजनीतिज्ञो के लिए ग्रहों का सहयोग प्राप्त होगा।  ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  किसी भी महिला या लड़की का दिल न दुखाएं।


सिंह ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। हर वक्त अपने को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं, समय का सदुपयोग करें और स्वयं को सकारात्मक दिशा दें। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  घर में पूजा स्थान पर तांबे का कलश भर कर रखें।



कन्या ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

भावुकतावश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। पूर्वाग्रहवश निकट संबंधों के प्रति मन में गलत धारणा पालना ठीक नहीं है। सगे-संबंधियों के बीच मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें।   ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  11 बार ऊं गं गणपतयै नम: मंत्र बोलें।


तुला ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

पुरानी बातों को सोचकर मन भावविभोर होगा। निराशा प्रगति में बाधक है। अत: इसे छोड़ने का प्रयत्न करें। नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिश्रम से आर्थिक लाभ का योग है। आलस्य कतई न करें।    ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  मोगरा, ट्यूलिप या किसी फूल की खुशबू वाला परफ्यूम यूज करें।


वृश्चिक ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

प्रतिभाओं के बावजूद हीनभाव प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। जीवन साथी का सहयोग व स्नेह प्राप्त होगा।   ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 9

#आपके लिए उपाय =>  किसी दोस्त को उधार पैसा न दें।



धनु ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। उत्सापूर्वक नई योजनाओं में सक्रिय होंगे। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा। दूसरों का निरादर न करें। ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  मां के पैर छू कर या प्रणाम कर के घर से निकलें। झूठ न बोलें।



मकर ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा।  निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : सफ़ेद  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  हलवा खाएं।


कुम्भ ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी विचारों को त्याग आशावादी बनें। नाजुक सम्बन्धों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनाएं। ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब को पुराने कपड़े दान करें।


मीन ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

आप सृजनात्मक विचारों का भरपूर लाभ उठाएंगे। उसूलपसंद व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगा। शासन-सत्ता के क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। आलस्य को त्यागें। ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  पपीता खाएं या किसी साथ वाले को खिलाएं।


यह भी पढ़ें -- खेल उपलब्धियों पर आधारित छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित : डीएसओ


तापमान बढ़ने से किसानों की बढ़ी चिंता समय से पूर्व गेहूं निकालने लगी बालियाँ.


सिडिटी रोग को कम कर सकती है, ये घर में रखी 4 चीजें, तुरंत मिलेगा आराम


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ