कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने 10 मई 2023 का सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जाने 10 मई 2023 का सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope

 


जाने 10 मई 2023 का सभी 12 राशियों का राशिफल, today horoscope 

मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे और प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे।    ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 8

# आपके लिए उपाय =>  दोस्तों, साथ काम करने वाले लोगों या भाइयों पर गुस्सा न करें।


वृष राशि ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 


मधुरवाणी से सम्बन्धो में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्ररिश्रम तीव्र होगा।      ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 2

# आपके लिए उपाय =>  लक्ष्मी जी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।#


एसबीआई पर्सनल लोन –SBI ब्याज दर 2023, अप्लाई करो

मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

पुरानी घटनाओं से मन ओत-प्रोत होगा। सन्तान सम्बन्धी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है। ==> शुभ रंग : स्लेटी  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  गणेश जी को प्रसाद चढ़ाएं।


कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

भावनात्मक समस्याओं पर सगे-संबंधियों से खुलकर बात करें। कुछ नये उत्साह व क्षमता की अनुभूति करेंगे। महत्वपूर्ण कार्यों को कल पर न टालें। राजनीतिज्ञों के लिए ग्रहों की अनुकूलता रहेगी।   ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 6

#आपके लिए उपाय =>  1 सिक्का किसी भी मंदिर के बाहर बैठे गरीब को दें।


सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। परिजनों के सानिध्य व स्नेह से मन प्रसन्न होगा। आपका महत्वाकांक्षी मन आय के नए साधनों पर केंद्रित रहेगा। नये जिम्मेदारियों के होने से व्यय संभव। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  तिलक लगाएं।


कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

कुछ सुन्दर अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। अपने सरल स्वभाव व मिलनसारिता से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। लेकिन अत्यधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकती है।  ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  तुलसी को नमस्कार कर घी का दीपक लगाएं।


तुला राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

जीविका क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम के लिए आपका मन केंद्रित होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।    ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  नींबू पानी पिएं।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। परम्परावादी व स्वाभिमानी मन व्यवहारिक जगत मे ताल-मेल बैठाने में असमर्थ कहा जाएगा। कार्य क्षेत्र में अनवरत् व्यस्तता रहेगी।  ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  गोशाला में कुछ रूपये का दान दें।


धनु  राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

कुछ नवीन कार्यों से लाभ संभव। बकाया धन प्राप्ति का योग है। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। सगे-संबंधियों के बीच कटु वचनों का प्रयोग न करें। आलस्य त्यागें। ==> शुभ रंग : काला  शुभ अंक : 2

#आपके लिए उपाय =>  कच्चे दूध में पीले फूल की पत्तियां डाल कर पीपल की जड़ में डाल दें।


मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

नई प्रतिभाएं उजागर होंगी। प्रिय लोगों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिणाम हेतु चिंतित होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। पारिवारिक वातावरण मधुर बनेगा। ==> शुभ रंग : खाकी  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  किसी से कोई वादा न करें और न ही किसी को आश्वासन दें।


कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। कार्य क्षेत्र में संबंधों का भरपूर लाभ मिलेगा। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बनेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा।   ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब को अपने चप्पल या जूते दान करें।


मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 


नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। कार्य क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। अपने अन्दर धैर्य व वाणी में मधुरता लाएं। ==> शुभ रंग : बैंगनी  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  1 या 2 घूंट गंगाजल पिएं।



एसबीआई पर्सनल लोन –SBI ब्याज दर 2023, अप्लाई करो

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ