कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने मेष, वृष, मिथुन, कर्क सहित सभी 12 राशियों का राशिफल, Today Horoscope

Advertisement

6/recent/ticker-posts

कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने मेष, वृष, मिथुन, कर्क सहित सभी 12 राशियों का राशिफल, Today Horoscope






कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जाने मेष, वृष, मिथुन, कर्क सहित सभी 12 राशियों का राशिफल, Today Horoscope 

मेष राशि ( च, चू, चे, ला, ली,  लू, ले, लो, अ ):- 

बीती बातों को सोचना छोड़ वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक हो सकता है। अत: इससे बचें। आर्थिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : गुलाबी  शुभ अंक : 3

# आपके लिए उपाय =>  चावल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी को चढ़ाएं।


वृष राशि ( ई, उ, ए, ऐ, ओ, व, वा, वो, वे, वौ, वं ):- 

नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। प्रयासरत् कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 9

# आपके लिए उपाय =>  मंदिर में बताशे चढ़ाएं।#


मिथुन राशि ( क, का,की, कू, के, को, कौ, छ, ह, हा, छा ):- 

महत्वाकांक्षी अभिलाषाएं मन में असन्तुष्टि पैदा करेगी। तामसिक विचारों को मन से दूर रखें। विपरीतलिंगी सम्बन्धों में आकषर्ण बढ़ेगा। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब कन्या को मिठाई खिलाकर पेन या पेंसिल दें।


कर्क राशि ( हि, हू, हे, हो, डा, डी, डू, ड, डे, डो ):- 

पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पाले। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। भौतिक जगत के चकाचौंध प्रभावित रहेंगे।    ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  शिव मंदिर में मिश्री दान दें।


सिंह राशि ( म, मा, मी, मू, मे, मो, मौ, मं, ट, टा, टी, टू ):- 

भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त मन एकाकी की अनुभूति करेगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव का समय है। विपरीतलिंगी के प्रति आकषर्ण से समाजिक मान-मर्यादा को हानि पहुंच सकती है। आलस्य कतई न करें। ==> शुभ रंग : नीला  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  तंबाकू या किसी भी तरह का पान मसाला खाने से बचें।


कन्या राशि ( पा, प, पु, पं, प, पे, पो, पौ, टो ):- 

नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपका शोभा नही देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नही है। मधुर वाणी बोलें।  ==> शुभ रंग : चमकीला  शुभ अंक : 3

#आपके लिए उपाय =>  छोटी अंगुली का नाखून काट कर नाली में फेंक दें।


तुला  राशि ( र, रा, री, रु, रे, रो, रं, ता, त, तू, ते, तो, ती ):- 

मर्यादा व पद का ख्याल रखते हुए बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी परिजन के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित होंगे। आलस्य कतई न करें ==> शुभ रंग : भूरा  शुभ अंक : 8

#आपके लिए उपाय =>  धुले हुए साफ कपड़े पहनें।


वृश्चिक राशि ( न, ना, नी, नु, ने, नो, नै, नं, या, यी, यू, य ):- 

संवेदनशीलता व सरलता आपके स्वभाव की विशेषता व कमजोरी दोनों है अत: खराब प्रवृति के व्यक्तियों से दूरी बनायें। शिक्षा प्रतियोगिता अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता के योग हैं। ==> शुभ रंग : मैरुन  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  चंदन का तिलक लागाएं।


धनु  राशि ( ये, यो, ध, धा, धी, धू, धे, फ, भा, भी, भू, भे ):- 

अपनी मर्यादा व पद का ख्याल करते हुए अपने उच्छृंखल मन पर नियंत्रण करें। आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। ==> शुभ रंग : हरा  शुभ अंक : 5

#आपके लिए उपाय =>  किशमिश का पानी पिएं।


मकर राशि ( भो, ज, जा, जी, जे, जो, जै, जं, ख, खी, खू, खो, ग, गा,गी ):- 

असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। अच्छी आशाएं आपमें क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।   ==> शुभ रंग : लाल  शुभ अंक : 7

#आपके लिए उपाय =>  खोपरे (गोले) का तेल नाभि पर लगाएं।


कुम्भ राशि ( गु, गे, गो, स, सा, सी, सु, से, सं, सो, सौ, द, दा ):- 

भौतिक सुख-साधनों की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। ==> शुभ रंग : पीला  शुभ अंक : 1

#आपके लिए उपाय =>  किसी गरीब को पुराने कपड़े दान करें।


मीन राशि ( दि, दू, झं, थ, था, दे, दो, चा, ची ):- 

अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। नियोजित परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहनादि के प्रयोग में सावधानी बरतें। अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।   ==> शुभ रंग : नारंगी  शुभ अंक : 4

#आपके लिए उपाय =>  बेसन के लड्डू बांटें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ