गुड़ में छुपा है सेहत का राज

Advertisement

6/recent/ticker-posts

गुड़ में छुपा है सेहत का राज

 


  • गुड़ खून को पतला करने के गुण मौजूद होते हैं, इसलिए जिन्हें ब्लड प्रेशर की समस्या है, उनके लिए गुड़ रामबाण औषधि साबित हो सकता है| यह रक्त का बहाव नसों में तेज करके हाई ब्लड पप्रेशर को कंट्रोल करता है|


  • आपको भोजन के बाद गुड़ खाना चाहिए क्योंकि यह पाचन एंजाइमों को एक्टिव करता है| दैनिक आहार में गुड़ को शामिल करने से पाचन में सुधार और अम्लताए सूजन और गैस की समस्या कम हो जाती है|


  • अपने भोजन के बाद गुड़ का एक छोटा टुकड़ा खाने से आपके भोजन के बाद की चीनी की मात्रा भी पूरी हो जाती है|


  • गुड़ कब्ज के इलाज और रोकथाम के लिए भी अच्छा होता है| फाइबर में समृद्ध है और एक हल्के रेचकए माइल्ड लैसेटिवद्ध के रूप में काम करने के लिए जाना जाता है|


  • लीवर को डिटॉक्सीफाई करने में गुड़ की बहुत बड़ी भूमिका होती है| जिन्क और सेलेनियम में समृद्ध है और आयुर्वेद में लीवर के लिए एक डिटॉक्सीफाइंग एजेंट के रूप में उपयोग किया जाता है|


  • हमें सेहतमंद रहने के लिए शरीर में आयरन की उचित मात्रा मिलना आवश्यक है| खास कर गर्भवती महिलाओं को आयरन की कमी पूरा करने के लिए गुड़ खाने की सलाह दी जाती है| इससे एनीमियाए हेमोग्लोबिन आदि शिकायतों से निजात हासिल किया जा सकता है इसलिए आज से ही गुड़ को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें|


  • लड़कियों और महिलाओं को माहवारी के दर्द से छुटकारा दिलवाने के लिए गुड़ को सबसे उत्तम एवं रामबाण औषधि माना गया है| हालाँकि इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए सर्दियों में एक चम्मच गुड़ खाना भी आपको ढेरों फायदे दे सकता है|


  • गुड़ एक बेहतरीन इम्यूनिटी बूस्टर है| खासकर सर्दियों के मौसम के दौरान यह हमारी इमुनिटी को दुगुना कर देता है| इसमें आयरन, सेलेनियम, जिंक, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस माइक्रोन्यूट्रिएंट होते हैं, जो इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं|


  • उपरोक्त बीमारियों में जो गुड़ की बात की गई है, वह देशी गुड़ है ना की केमिकल वाला गुड़। अब आप पूछंगे की इसकी पहचान कैसे करे यह कार्य बड़ा सरल है, जो देशी गुड़ होता है वह दिखने में काले अथवा चिकलेटी कलर का होता है, यही गुड़ श्रेष्ठ है। और केमिकल वाला गुड़ होता है वह सफेद रंग का होता है| यह गुड़ आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है। इसीलिए देशी गुड़ का ही उपयोग करे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ