अजब प्रेम की गजब कहानी, दामाद को सास से हुआ प्यार, ससुर ने करवा दी दोनों की शादी, कोर्ट मैरिज करवा किया विदा

Advertisement

6/recent/ticker-posts

अजब प्रेम की गजब कहानी, दामाद को सास से हुआ प्यार, ससुर ने करवा दी दोनों की शादी, कोर्ट मैरिज करवा किया विदा

 



 

अजब गजब  शादियों के बारे में तो आपने बहुत कुछ पढ़ा और देखा-सुना होगा। बिहार के बांका जिले से एक अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। इस news  ने कई लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। बांका से एक दामाद और सास की अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। दामाद जिसे अपनी पत्नी की मां से प्यार हो जाता है, जैसे ही परिवार वालों को उनके अफेयर की भनक लगती है, वह उससे शादी कर लेता है। अब देशभर में इस शादी की चर्चा हो रही है। आइये जानते है इस अनोखी शादी के बारे में।

 

दामाद और सांस के बीच था प्रेम प्रसंग

जिले के छत्रपाल पंचायत के हीर मोती गांव में घटी यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। खबरों के मुताबिक, 55 वर्षीय दिलेश्वर दर्वे की 45 वर्षीय पत्नी गीता देवी अपने दामाद सिकंदर यादव के साथ प्रेम संबंध में थीं। पत्नी की मौत के बाद सिकंदर अपने ससुराल में रहने लगा। इस दौरान सास-दामाद एक-दूसरे के करीब आ गए।


दामाद ने सभी के सामने किया प्यार का इजहार

जब गीता देवी के पति को शक हुआ तो उसने पता लगाया। इससे दोनों के अफेयर का खुलासा हो गया। दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। दिलेश्वर ने इसकी जानकारी पंचायत को दी। सिकंदर यादव ने पंचायत और गांव वालों के सामने खुलेआम अपनी सास से प्यार का इजहार किया। इसके बाद दिलेश्वर और ग्रामीणों की सहमति से सिकंदर और गीता देवी की शादी हो गई।


कोर्ट मैरिज करवा पत्नी को किया विदा

इसके बाद सिकंदर यादव के ससुर और गांव वालों ने मिलकर सिकंदर यादव और गीता देवी की शादी करवा दी। इसके बाद बांका कोर्ट में सिकंदर यादव के ससुर ने दोनों की कोर्ट मैरिज करवाई और अपनी पत्नी को विदा किया। गांव वालों की सहमति से सिकंदर सबके सामने गीता देवी को अपने घर ले गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ