Haryana news : हरियाणा भाजपा सरकार अल्पमत में आने के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात कही

Advertisement

6/recent/ticker-posts

Haryana news : हरियाणा भाजपा सरकार अल्पमत में आने के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने यह बात कही



 

हरियाणा की भाजपा सरकार को नहीं है कोई खतरा: नायब सैनी

कहा: अपना कार्यकाल पूरा करेगी प्रदेश सरकार

हरियाणा में सभी 10 सीटों पर खिलेगा कमल और तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी

सिरसा की जनता से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर को मिल रहा दुलार


सिरसा, 8 मई । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साफ किया है कि बेशक विपक्षीदल सरकार के खिलाफ कितने ही मंसूबे पाल ले मगर सरकार को कोई खतरा नहीं है। हमारी सरकार निर्बाध तरीके से अपना कार्यकाल पूरा करेगी। वे बुधवार को भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार के अल्पमत में आने के सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि तीन निर्दलीय विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने से सरकार को किसी तरह का कोई खतरा नहीं है। सरकार पहले भी अल्पमत में नहीं थी और अब भी अल्पमत में नहीं है। 

कांग्रेस कभी ऐसे लोगों की इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाएगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस की इच्छा हमेशा सरकार बनाने की रहती है और वो दूसरों की इच्छाओं को पूरा करने का काम करते हैं। लेकिन कांग्रेस कभी ऐसे लोगों की इच्छाओं को पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि पूरे देश में कांग्रेस का इतिहास देखा है। सरकार बनाने के लिए व बचाए रखने के लिए वो कुछ भी कर सकते हैं। लोकसभा चुनाव में भी कांग्रेस के नेता अपनी इच्छाएं पूरी करने के लिए जुटे हुए हैं। उनकी सोच देश का विकास करने की नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन के माध्यम से भ्रष्टाचारियों को बचाने की है। यह गठबंधन ठगिया गठबंधन है। मुख्यमंत्री ने लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत कहा कि हरियाणा में एक बार फिर से भाजपा 10 की 10 सीटें जीतेगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार सत्ता की कमान संभालेंगे। 


कई गांवों के जनप्रतिनिधियों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की

इस प्रैस वार्ता के दौरान कई गांवों के जनप्रतिनिधियों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इन लोगों को पटका पहनाकर स्वागत करते हुए पार्टी में मान सम्मान दिए जाने की भी बात कही। पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेद्र पूनिया, इस दौरान उड़ीसा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा, चेयरमैन देव कुमार शर्मा, मनीष सिंगला, भूपेश मेहता, अमित सोनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।  



बल इंजन सरकार ने बदली देश और प्रदेश की काया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस वार्ता के दौरान जहां कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया तो वहीं केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार के कार्यकाल में हरियाणा और देश में हुए अभूतपूर्व कार्यांे का भी ब्यौरा रखा और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में समूचे देश में हर वर्ग को विकास की धारा से जोड़ा गया है। देश के लोगों ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित राष्ट्र के सपनों को साकार करने के लिए भाजपा का साथ देने का संकल्प लिया है और विपक्षीदल खासकर इंडिया गठबंधन के लोग जनविश्वास खो चुके हैं। नायब सैनी ने कहा कि देश और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक रूप से ऐसे कदम उठाए हैं जिससे हरियाणा एक विकसित राज्य के रूप में बड़ी पहचान के तौर पर उभरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व उसके साथ गठबंधन में शामिल लोग भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए सरकार बनाने के सपने संजो रहे हैं। जनता उनके मंसूबों को भांप चूकी है और भ्रष्टाचारियों को बचाने वालों का साथ नहीं देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगा है और आने वाले समय में भी भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से जुड़े लोग ही भी भाजपा सरकार गिरने का भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिलेगी। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं व बेरोजगारी को स्वावलंबी बनाने के लिए अनेक योजनाएं दी हैं। 



10 सालों से युवाओं को भरपूर नौकरियां दी

पिछले 10 सालों से युवाओं को भरपूर नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान इतने युवाओं को नौकरी नहीं दी गई जितने युवाओं को पिछले 10 साल में नौकरियां दी गई हैं। नारायणगढ़ स्थित गुरूघर में सुरक्षा कर्मियों के जूते पहनकर जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि यह सब गलत बाते हैं। भाजपा सदा गुरूओं का सम्मान करती है। गुरुओं का अपमान करना तो दूर की बात ऐसा भाजपा सपने में सोच भी नहीं सकती है। यह भी विपक्षी लोग भ्रम फैला रहे हैं।


किसान नहीं कांग्रेस के कुछ लोग ही कर रहे हैं विरोध

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि प्रदेश में विपक्षीदल ये भ्रम फैला रहे हैं कि किसान भाजपा से नाराज हैं जबकि हकीकत ये है कि कुछ गिने चुने लोग जो विरोध करते दिखाई दे रहे हैं, असल में वे किसान नहीं बल्कि कांग्रेस के ही कार्यकत्र्ता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश सरकार ने किसानों को सम्मान करने के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं। किसानों को कृषि यंत्र सबसिडी पर दिए जा रहे हैं। खराब फसलों का करोड़ों रुपए का मुआवजा सीधे बैंक खाते में भेजा रहा है। इसी के साथ किसान सम्मान निधि भी केन्द्र सरकार द्वारा दी जा रही है। डी.ए.पी व यूरिया पर भी सबसिडी दी जा रही है। किसानों के खेतों में सोलर ट्यूबवैल भी सबसिडी पर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान भाजपा के नेताओं के घरों के आगे नहीं बल्कि कांग्रेसियों के घरों के आगे धरने लगा रहे हैं। अगर किसानों की कोई समस्या शेष रही है तो 25 मई के बाद बातचीत करके उनकी समस्याओं का समाधान करवाया जाएगा। जहां तक एम.एस.पी पर फसल खरीद की बात है तो हरियाणा में 15 फसलें एम.एस.पी पर खरीदी जा रही हैं।

सिरसा से रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे अशोक तंवर

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वे तीसरी बार सिरसा आएं हैं और इस दौरान उन्होंने पाया कि सिरसा लोकसभा क्षेत्र के लोग भाजपा के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि जब नामांकन के दौरान आए तो भी लोगों की भारी भीड़ थी और अब डबवाली के गांव गोरीवाला में हुई विजय संकल्प रैली में भी उमड़े जनसैलाब से ये तय हो गया है कि सिरसा से भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दस सालों में किए गए कार्यां खासकर धारा 370, राम लला मंदिर निर्माण, स्टार्टअप इंडिया इत्यादि को लेकर युवाओं में मजबूत लगाव है और अब देश के सभी वर्गां के लोग 4 जून को फिर से एक नया इतिहास बनाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की बागडोर सौंप देंगे।

हनुमान प्रजापति सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व भाजपा प्रत्याशी डा. अशोक तंवर के नेतृत्व में रानियां ब्लॉक के सरपंच भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान जिला प्रभारी वेद फुला, सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा की सिरसा जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग, फतेहाबाद जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा,प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया, गोबिंद कांडा, पूर्व विधायक बलकौर  सिंह, फतेहाबाद विधायक दूडा राम, देव कुमार शर्मा, प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, भूपेश मेहता, शीशपाल कंबोज, पूर्व चेयरपर्सन रेणु शर्मा, कपिल सोनी,एडवोकेट मौजूद थे। हनुमान प्रजापति के अलावा सूबे सिंह, मोहन सिंह, धर्मपाल सिंह, रामकुमार, अशोक बिश्रेाई, राजेंद कुमार, प्रदीप कुमार सहित सैकड़ों लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ